Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 1 (2018)
गाजियाबाद जनपद केे माध्यमिक स्तर के अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
कनक राणा
Abstract
शिक्षा मानव विकास का मूल साधन है इसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास उसके ज्ञान एवं कला कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है। लेकिन विभिन्न शोधों के माध्यम से पाया गया है कि जाति, वर्ग भी शैक्षिक रूचि को प्रभावित करते हैं तथा दो वर्गों की शैक्षिक रूचि का स्तर समान है या नहीं अथवा सामान्य जाति के बच्चे अनुसूचित जाति के बच्चों से शैक्षिक रूचि में भिन्न है या नहीं। यह शोध गाजियाबाद जनपद में अनुभाविक शोध की सर्वेक्षण पद्धति के आधार पर सम्पन्न किया गया है। सर्वप्रथम गाजियाबाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से देव निदर्शन पद्धति के आधार पर 10 माध्यमिक सरकारी विद्यालयों का चयन किया गया तदोपरान्त चयनित विद्यालयों से देव निदर्शन पद्धति के आधार पर 100 विद्यार्थियों को चुना गया। गाजियाबाद जनपद से उन्हीं माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है जो सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा जिन विद्यालयों मे ंछात्र छात्राऐं दोनों शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन विद्यालयों में 100 विद्यार्थियों में से 50 अनुसूचित जाति के छात्र-छात्रायें हैं जिनमें से 26 छात्र तथा 24 छात्राओं को लिया गया है तथा 50 सामान्य जाति के विद्यार्थी हैं जिनमें 25 छात्र तथा 25 छात्राओं को लिया गया हैं चयनित विद्यार्थियों से सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए डाॅ0 एस0 पी0 कुलश्रेष्ठ का शैक्षिक रूत्रि अभिपत्र का प्रयोग किया गया। प्राप्त सूचनाओं से छात्र-छात्राओं की शैक्षिक रूचि का विश्लेषण के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया।निष्कर्षतः इसमें सामान्य व अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया है। उनके विचारों के अध्ययन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सामान्य जाति व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि में अन्तर होता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि बच्चों की रूचियों के आधार पर ही शिक्षा प्रदान की जाये तभी विद्यार्थी शिक्षा में रूचि लेगा और माध्यमिक स्तर शिक्षा को सही दिशा मिलेगी।
Download
Pages:204-206
How to cite this article:
कनक राणा "गाजियाबाद जनपद केे माध्यमिक स्तर के अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 5, Issue 1, 2018, Pages 204-206
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.