ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 11 (2016)
“मनुष्य के रूप” की सोमा
Authors
डॉ0 उत्तम पटेल
Abstract
“मनुष्य के रूप” समाजवादी विचारघारा पर आधारित एक घटना प्रधान उपन्यास है । इस उपन्यास में लेखक में धनसिंह, सोमा, भूषण, मनोरमा, बैरिस्टर जगदीश, बरकत, सुतलीवाला, पुलिस, सोमा के ससुरालवाले आदि चेहरे उभरते हैं। सोमा इस उपन्यास की नायिका है तो धनसिंह को नायक कह सकते हैं। सोमा गतिशील पात्र है तो धनसिंह आदि स्थिर। इनके अतिरिक्त भूषण और मनोरमा भी महत्वपूर्ण पात्र हैं, जिनके बिना सोमा की कहानी अधूरी ही रहेगी। लेखक ने समाज के अलग-अलग वर्ग के पात्र लिए हैं जो मनुष्य के अलग-अलग रूप हमारे सामने प्रस्तुत करते हैं। वैसे भगवतशरण मिश्र का मत है कि “यद्यपि इस उपन्यास में कोई प्रभावशाली पात्र नहीं है, अधिकांश कामुकता के ही आखेट हैं।” 1 इन पात्रों के चरित्र-चित्रण के लिए लेखक ने प्रत्यक्ष एवम् परोक्ष-दोनों प्रणालियों का उपयोग किया है। वैसे लेखक ने संवादों के द्वारा ही अधिकतर पात्रों की विशेषताएँ प्रकट की हैं।
Download
Pages:190-192
How to cite this article:
डॉ0 उत्तम पटेल "“मनुष्य के रूप” की सोमा". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 3, Issue 11, 2016, Pages 190-192
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
