ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 8 (2017)
रीवा विकासखण्ड के हाई स्कूल स्तर पर पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास का अध्ययन
Authors
डाॅं. प्रमिला सिंह
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा विकासखण्ड के हाई स्कूल स्तर पर पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास का अध्ययन पर आधारित है। वर्तमान समय में पाठ्य सहगामी क्रिया का पाठ्यक्रम के साथ मंे होना छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। किन्तु हाई स्कूल स्तर पर छात्र की ग्रहणशीलता के अनुरूप कौन-कौन सी पाठ्यसहगामी क्रिया विद्यालय में आयोजित की जाए यह कठिनाई प्रत्येक शिक्षक महसूस करता है। अतः मैने अपने शोध हेतु इस विषय का चयन किया जिससे प्रत्येक शिक्षक पाठ्यसहगामी क्रिया की महत्ता को जान सके तथा किस स्तर पर किस प्रकार की और कौन-कौन सी गतिविधियाँ विद्यालय में संचालित की जानी चाहिए। शोध अध्ययन से ज्ञात होता है कि पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि तो अधिक होती है साथ ही ये क्रियाएं विद्यार्थियों में अनेक नैतिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं चरित्रिक गुणों का विकास करती है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
Download
Pages:278-281
How to cite this article:
डाॅं. प्रमिला सिंह "रीवा विकासखण्ड के हाई स्कूल स्तर पर पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास का अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 4, Issue 8, 2017, Pages 278-281
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
