ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 11 (2017)
रीवा जिले के नईगढ़ी ब्लाक में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजनाओं का आर्थिक अधोसंरचना पर प्रभाव
Authors
डाॅ. अर्पणा मिश्रा
Abstract
विकासखण्ड नईगढ़ी में मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के योजना व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया तो मजदूरों का कहना है कि पहले हम लोगों को दो वक्त रोटी जुटाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे आज इस योजना के चलने से हम लोगों की परेशानियाँ जरूर कुछ कम हुई थी गाँव में ही रोजगार मिल जाता है रोजगार के लिए शहरों में नही भटकना पड़ता सरकार की कई योजनाएं हमारे गाँवों तक धीरे-धीरे अग्रसर हो रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना विकासखण्ड नईगढ़ी में 2006 से ही लागू है इस योजना को लागू होने से मजदूरों की दयनीय स्थिति में सुधार आया जहाँ पहले 56 प्रतिशत लोग दयनीय स्थिति में थें वही आज दयनीय स्थिति घटकर 32 प्रतिशत रह गयी है आने वाले समय में इसका प्रतिशत काफी मात्रा में कम हो जायेगा। दूसरी तरफ 68 प्रतिशत मजदूर आज आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन-यापन कर रहे है।
Download
Pages:219-222
How to cite this article:
डाॅ. अर्पणा मिश्रा "रीवा जिले के नईगढ़ी ब्लाक में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजनाओं का आर्थिक अधोसंरचना पर प्रभाव". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 4, Issue 11, 2017, Pages 219-222
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
