ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 8 (2016)
महिला शिक्षा तथा आर्थिक गतिविधियाँ एवं परिवार के आकार में अन्तःसम्बन्ध (नगरीय क्षेत्र बहेड़ी के सम्बन्ध में एक विश्लेषण)
Authors
Dr Mohammad Israr Khan, Nisha
Abstract
नारी शिक्षा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण अशिक्षा का निर्वहन करती है। देखा गया है कि शिक्षित एवं आर्थिक आत्मनिर्भर महिलायें परिवार के आकार एवं आर्थिक स्तर निर्माण में विनिश्चय कारक का कार्य करती है। शिक्षा द्वारा महिलाये एक तरफ तो एक बेहतर गृहणी बनती है तथा दूसरी तरफ एक उत्तम आर्थिक एजेन्ट का रुप धारण करती हैं। दुर्भाग्यवश, भारतवर्ष के ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी परिवेश तथा निम्न सामाजिक स्तरों पर महिला शिक्षा, फलतः आर्थिक सशक्तिकरण, अत्यन्त निम्न स्तरीय पाया जाता हैं। वर्तमान शोध पत्र एक अर्द्धशहरी-परिवेश में महिला शिक्षा, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी तथा परिवार के आकार में महिलाओं की भूमिका का सरल विश्लेषण करता है। सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त सूचना के आकार पर निष्कर्ष निकाला गया है कि अध्ययनरत अर्द्ध शहरी-परिवेश में नारी शिक्षा की दशा सोचनीय है। शिक्षा का अभाव महिलाओं की आर्थिक शक्तियों को सीमित करता है, तथा शिक्षा तथा परिवार-आकार में सीधा सम्बन्ध है।
Download
Pages:370-374
How to cite this article:
Dr Mohammad Israr Khan, Nisha "महिला शिक्षा तथा आर्थिक गतिविधियाँ एवं परिवार के आकार में अन्तःसम्बन्ध (नगरीय क्षेत्र बहेड़ी के सम्बन्ध में एक विश्लेषण)". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 3, Issue 8, 2016, Pages 370-374
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
