Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 10 (2016)
जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में प्रवेश दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन
Authors
डाॅ0 डिगर सिंह फस्वार्ण
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन में जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में प्रवेश दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् कुल विद्यार्थियों का अध्ययन हेतु चयन किया गया है। विद्यालयों में प्रवेश का अर्थ बालक-बालिका का निर्धारित उम्र में निर्धारित कक्षा में प्रवेश लेने से है। जिससे बालक-बालिका निर्धारित समय में बिना किसी बाधा के गुणवत्तापरक प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर सकें। तुलनात्मक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में प्रवेश दर में लिंग के आधार पर कोई सार्थक अन्तर नहीं होता है। शिक्षा के सार्वभौमीकरण के मद्देनजर सरकार तथा शिक्षा विभाग द्वारा बुनियादी तथा प्राथमिक शिक्षा तक सबकी पहुॅच बनाने तथा गुणवत्तापरक शिक्षा देने की सतत् पहल की जा रही है, जिससे समाज तथा देश के भविष्य का ठोस आधार विकसित हो सके। परन्तु कई नकारात्मक कारणों जैसे- माता-पिता की निरक्षरता तथा जागरुकता का अभाव, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, विषम भौगौलिक परिस्थितियाॅ तथा समुचित व्यवस्थाओं का अभाव होने से आज भी प्राथमिक शिक्षा में ‘‘सभी के लिए शिक्षा’’ जैसी परिकल्पना सार्थक नहीं हो सकी है। जब तक 6-14 वर्ष आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दी जाएगी तब तक शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करना संभव नहीं होगा।
Download
Pages:214-218
How to cite this article:
डाॅ0 डिगर सिंह फस्वार्ण "जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में प्रवेश दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 3, Issue 10, 2016, Pages 214-218
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.